#JaunpurNews : महासमिति का अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहा प्रशासन | #NayaSaveraNetwork
- पदाधिकारियों में आक्रोश, मनाया गया 46वां स्थापना दिवस
- जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी, शास्त्री
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 46वां स्थापना दिवस नवदुर्गा शिव मंदिर पर 2 अक्टूबर को महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संरक्षक मंडल के सदस्य शोभनाथ आर्य और संचालन श्री दुर्गा पूजा महासमिति के महासचिव मनीष गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम मां भारती के चरणों में प्रणाम करते हुए स्थापना दिवस पर आए हुए समस्त संरक्षक सदस्य विशिष्ट सदस्य एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों, महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
महासमिति के संरक्षक निखिलेश सिंह ने महासमिति की स्थापना दिवस के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशासन से पुनः मांग किया कि प्रशासन ने जो वादा किया था अब तक वह पूर्ण नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है, हम प्रशासन से पूर्ण विश्वास रखते हुए यह मांग करते हैं कि सड़क, पानी, बिजली और जो मांगें हैं उसको जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, पूर्व अध्यक्ष वर्तमान विशिष्ट सदस्य मोती लाल यादव ने संयुक्त रूप से महासमिति के स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 1979 से अब तक के सफर का जिक्र किया। कहा कि महासमिति आज 727 समितियां का प्रतिनिधित्व कर रही है। विशिष्ट सदस्य अतुल सिंह मुन्ना, पूर्व अध्यक्ष वर्तमान विशिष्ट सदस्य अनिल अस्थाना ने भी अपनी बात कही।
अध्यक्ष मनीष देव ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर महासमिति की स्थापना की गई थी उस उद्देश्य को पूरी निष्ठा के साथ कायम रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन पर द्वारा शारदीय नवरात्र को लेकर दिए गए ज्ञापन के क्रम में कार्य न करने और अपेक्षित सहयोग न करने पर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि यदि काम नहीं हुआ तो महासमिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अरविंद बैंकर, विनय बरोतिया, अतुल प्रताप सिंह, लाल चन्द्र निषाद, विवेक सिंह के साथ-साथ राम प्रकाश यादव, सर्वेश यादव, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, अमित गुप्ता, संतोष मौर्य, सुमित उपाध्याय, करण बिंद, आशीष रावत, सौरभ जायसवाल, ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट, मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में रवि शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किए।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News