#JaunpurNews : चार पहिया लेकर इन मार्गों पर फंस मत जाना, यहां 29 से रहेगा प्रतिबंध | #NayaSaveraNetwork

  • 29 अक्टूबर से कई मार्गों पर रूट डायवर्जन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली के दृष्टिगत बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। जिससे आवागमन बाधित होने लगता है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके बचाव के लिए कई मार्गों पर 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से चार पहिया, कामर्शियल वाहन 3 पहिया ऑटो व ई-रिक्शा को जनहित में निर्णय लेकर प्रतिबंधित किया जाता है। प्रतिबंधित रुट के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात निरीक्षक ने बताया कि जेसीज से ओलंदगंज की तरफ जाने वाले मार्ग, पॉलिटेक्निक चौराहा से ओलंदगंज की तरफ जाने वाले, मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी के तरफ जाने वाले, बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले, नखास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले, सुतहट्टी तिराहे से कोतवाली के तरफ जाने वाले, चाँद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की तरफ जाने वाले और अशोक टाकिज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू के तरफ जाने वाले मार्गों को प्रतिबंधित किया गया है। वैकल्पिक पार्किंग स्थल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बदलापुर पड़ाव V-मार्ट के सामने सेंटर पार्किंग, सद्भावना पुल किला के पीछे रोड के किनारे, अशोक टॉकिज के आगे किला के तरफ जाने वाली रोड पर किला साइड में वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं। इसके अलावा भंडारी, सुतहट्टी, अटाला, किला, अशोक टाकिज, सद्भावना पुल, नखास तिराहा, जोगियापुर का रास्ता पूर्व की भांति चलेगा।

#JaunpurNews : चार पहिया लेकर इन मार्गों पर फंस मत जाना, यहां 29 से रहेगा प्रतिबंध | #NayaSaveraNetwork


  प्रतिबंधित रुट
  • 1- जेसीज से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाले वाहन।
  • 2- पालिटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाले।
  • 3-मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी के तरफ जाने वाले।
  • 4-बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले।
  • 5-नक्खास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले।
  • 6-सुतरहट्टी तिराहे से कोतवाली के तरफ जाने वाले।
  • 7-चाँद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की तरफ जाने वाले।
  • 8-अशोक टाकिज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू के तरफ जाने वाले।

वैकल्पिक पार्किंग स्थल
  • 1- बदलापुर पड़ाव V-मार्ट के सामने सेंटर पार्किंग।
  • 2- सद्भावना पुल किला के पीछे रोड के किनारे।
  • 3- अशोक टॉकीज के आगे किला के तरफ जाने वाली रोड पर किला साइड में।

नोटः भंडारी, सुतरहट्टी, अटाला, किला, अशोक टाकिज, सद्भावना पुल, नक्खास तिराहा, जोगियापुर का रास्ता पूर्व की भांति चलेगा,

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network Ad
Ad


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें