BREAKING

#UP_News: शाहजहांपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत दूसरा घायल | #NayaSaveraNetwork

#UP_News:  शाहजहांपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत दूसरा घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहजहांपुर। जिले में पीलीभीत से उर्स की ड्यूटी करके बाइक से वापस लौट रहे सिपाहियों की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कलान थाना में तैनात सिपाही अभिषेक कुमार अपने साथी सिपाही अमित वर्मा के साथ पीलीभीत उर्स में लगी ड्यूटी से मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक जब थाना निगोही अंतर्गत क्षेत्र के गांव पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काली अस्पताल भेजा गया जिसमें अभिषेक कुमार 25 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि अमित वर्मा का इलाज किया जा रहा है। कुमार ने बताया कि मृतक गाजियाबाद जिले का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें