BREAKING

#JaunpurNews : मुंबई में चंदवक के पेसरा निवासी एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में स्थित पेसारा गांव के निवासी सात लोगों की मौत मुंबई में हुई हो गई थी। बतादे कि छह अक्टूबर को अगलगी की घटना में हुई थी, जिसमे मौत हुई थी। जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना मुंबई के चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई। ये सभी एक ही परिवार के थे। छह अक्टूबर को मुंबई के सिद्धार्थ कॉलोनी में अगलगी की हुई घटना मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में बनी दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग लग गई थी। उसे बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग बढ़ते गई। उसी अगलगी की घटना में सभी की मौत हो गई। बताया कि मरने वालों में 30 वर्षीय प्रेम गुप्ता, 30 वर्षीय मंजू प्रेम गुप्ता, 39 वर्षीय अनीता गुप्ता, 10 वर्षीय नरेंद्र गुप्ता और सात वर्षीय पैरिस गुप्ता, 15 वर्षीय विधि, 60 वर्षीय बुजुर्ग गीता देवी गुप्ता की भी मौत हो गई है। 

बताया कि परिवार के सभी लोगों की मौत के कारण तत्काल घटना की जानकारी नहीं मिल सकी थी। इन लोगों का यहां आना जाना कम था। शादी विवाह में ही आते बाकी काफी समय से लोग मुंबई में ही रहते थे। केराकत तहसील क्षेत्र के पेसारा गांव निवासी मृतक परिवार के चचेरे भाई सुभाष गुप्ता ने बताया की परिवार के लोगों कि मुंबई में रविवार यानी छह अक्तूबर को मौत हो गई।


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें