#JaunpurNews : ज़ेब्रा बनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट ने तथागत ट्रस्ट भारत के संस्थापक नागेंद्र प्रसाद सिंह (सेवानिवृत आईएएस) के मार्गदर्शन में बनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षा सीएमएम इंग्लिश स्कूल रशीदाबाद में आयोजित किया। जिसमें जौनपुर, वाराणसी एवं आज़मगढ़ जिले के बनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर के कुल 137 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया जिसमें 101 विद्यार्थी (56 छात्र एवं 45 छात्राओं) ने प्रतिभाग किया।
मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति आज़मगढ़ के कमलेश पासवान, मुसाफिर बनवासी, अभय कुमार बनवासी, जितेंद्र कुमार, गोविंद जी एवं चन्दन कुमार द्वारा सूचितापूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य किया गया। उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि तीनों जिलों के चयनित 10-10 मेधावियों को स्वतन्त्रता आंदोलन में बलिदान हुए आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में मो. तौफीक, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, रवि विश्वकर्मा, आशीष यादव आदि उपस्थित रहे।

