#MumbaiNews: कांदिवली में शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे की निधि से पेवर ब्लॉक बैठाने का काम शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में प्रभाग क्रमांक 25 अंतर्गत स्थित कांदिवली पूर्व के सरस्वती, वसंत सागर इमारत तथा ठाकुर विलेज परिसर में पेवर ब्लॉक बैठने का काम शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे की विधायक निधि से पूर्ण किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर आज श्री सुर्वे ने इसका भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा संगठक जितू सिंग ठाकूर, उप विभाग प्रमुख आनंद डोंगरे, शेखर शेरे, महिला शाखासंगठक प्रीती इंगळे, कार्यालय प्रमुख नरेश आमरे, नरेश मिश्रा, जनार्दन मोरे समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रकाश सुर्वे ने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वे पूरी तरह से तत्पर है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |




