#VaranasiNews : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद उसका चालान कर दिया। युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि आरोपित शिवपुर थाना के मीरापुर बसही के अशोकपुरम निवासी गौरव उपाध्याय से उसकी मुलाकात हुई थी।
गौरव ने शादी का झांसा देकर उससे साथ दुष्कर्म किया। उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। वहीं शादी की बात करने पर गौरव ने अपने करियर की बात कहते हुए टाल दिया। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। वहीं चिरईगांव स्थित सरकारी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद शादी की बात करने गौरव के घर गई तो पता चला कि वह पहले से शादी-शुदा है। आरोप है कि आरोपित के पास पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी है। उसकी आड़ में ही उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई में जुटी रही।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |