BREAKING

#VaranasiNews: शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक बरामद | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। कैंट पुलिस ने डीएम कंपाउंड के पीछे वरूणा नदी के किनारे से शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। उसने बाइक दीनदयाल अस्पताल की पार्किंग से चोरी किया था। पुलिस पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। कैंट पुलिस चेकिंग कर रही थी। 

उसी दौरान सूचना मिली कि शातिर वाहन चोर चोरी की बाइक के साथ डीएम कंपाउंड के पीछे मौजूद है। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। वहीं सटीक लोकेशन पर पहुंचकर आरोपित मोनू उर्फ संदीप उपाध्याय निवासी एस-2/294 डी.-1 के. भोजूबीर सिकरौल को गिरफ्तार कर लिया। 

उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बाइक दीनदयाल अस्पताल के पार्किंग से चोरी किया था। डीएम कंपाउंड के पीछे अपने किसी दोस्त का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम में एसआई धर्मचन्द्र, मोहम्मद सुहैल और कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें