#JaunpurNews : 1500 विद्यार्थियों में उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने झटके गोल्ड मेडल | #NayaSaveraNetwork
- विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में प्रशिक्षित करता है विद्यालय
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के विद्यार्थियों का कोई जोड़ नहीं
- विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में कोई कमी नहीं छोड़ते : शिवेंद्र प्रताप सिंह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक समेत पूरा स्टाफ विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, खेलकूद में बढ़-चढ़कर भागीदारी कराई जाती है। उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन तो करते ही है इसके साथ ही खेलकूद में भी अव्वल आकर विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाने का काम करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों का कोई जवाब नहीं। हर क्षेत्र में यहां के विद्यार्थी बेजोड़ हैं। इसी क्रम में एक बार फिर यहां के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए सीबीएसई ताइक्वांडो ईस्ट जोन चैम्पियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि इस स्पर्धा में तीन राज्यों से 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था उनमें उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
इस उपलब्धि पर प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों के मेहनत का फल है। वह प्रत्येक विद्यार्थी की प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं, इसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ते। यही वजह है कि समय-समय पर विद्यालय की प्रतिभा प्रदेश स्तर पर उभरकर सामने आती है। आज प्रदेश ही नहीं बल्कि तीन प्रदेशों के विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
गौरतलब हो कि बाबतपुर के सनबीम स्कूल में यह चैम्पियनशिप आयोजित किया गया था। तीन राज्यों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर के भी कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया था। इस चैम्पियनशिप में उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिभावान छात्र आदित्य प्रताप सिंह अंडर 17 वर्ग में, डेविड देशबंधु अंडर 14 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
जौनपुर की सीबीएसई टीम को पूर्व राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी आशुतोष सिंह द्वारा एएस ताइक्वांडो क्लब महाराणा प्रताप इंडोर हाल टीडी कॉलेज मान्यता प्राप्त ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। चैम्पियनशिप में सफलता पायी टीम के मुख्य कोच आशुतोष सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बच्चों की कड़ी मेहनत और कम समय में ही बेहतरीन परिणाम देने के लिये अभिभावकों, खिलाड़ियों व स्कूल प्रशासन के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए सीबीएसई नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में जो अक्टूबर में उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर में आयोजित है, बेहतरीन प्रदर्शन और पदक की उम्मीद जताई है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

