#HyderabadNews : राष्ट्रपति ने भारतीय कला महोत्सव का किया उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

 हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया। आठ दिवसीय कला महोत्सव में पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की कला, संस्कृति, शिल्प और पाक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। मुर्मू ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, संगीत, कला और पारंपरिक पोशाक देश की विरासत हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव देशवासियों को क्षेत्र की परंपराओं और समुदायों से परिचित कराने का एक प्रयास है। विश्वास जाहिर किया कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण राज्यों के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले आठ दिनों में कई लोग महोत्सव में आएंगे और पूर्वोत्तर की संस्कृति से जुड़ेंगे। यह आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों और अन्य लोगों की सराहना की तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए केंद्रीय संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की भी सराहना की। इससे पहले राष्ट्रपति ने यहां नालसार विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लिया।



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें