#PrayagrajNews: हिन्दू हास्टल में संस्था ने किया वृक्षारोपण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अथर्वन संस्था द्वारा रविवार को हिन्दू हास्टल में वृक्षारोपण कार्यक्रम जुड़वां बहनें मिहिरा मिशैल एवं डा० मोना के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आयोजित हुआ। जिसमें छायादार एवं फलदार समेत कुल 67 पौधे रोपित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रानू जायसवाल ने किया। इस मौके पर संस्था सचिव डा० कंचन मिश्रा, वित्त पोषक डा० सुभाष वर्मा, डा० सास्वती सेन, डा० गौतम सेन, डा० मोना, डा० रश्मि भार्गव, डा० समीर भार्गव, मोहिता त्रिपाठी, नीलम भूषण, मीनाक्षी मिश्रा, सुरेश तिवारी, पूर्व छात्र नेता बलवंत सिंह, अधिवक्ता रानू जायसवाल, अंकित यादव, आलोक सिंह, शशांक सिंह, रामू माली एवं अंते:वासी उपस्थित रहे।


