#PratapgarhNews,: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एड पंकज उपाध्याय सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रतापगढ़। जनपद मुख्यालय पर आयोजित भगवानदीन दुबे इंटर कॉलेज की स्थापना दिवस के अवसर पर लेह-लद्दाख केंद्र शासित राज्य के उप राज्यपाल श्री बी. डी. मिश्रा और पहली महिला नागरिक श्रीमती नीलम मिश्रा द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एड.पंकज उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जनपद के जिलाधिकारी संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार, राजा अजीत प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, लखनऊ बेंच हाई कोर्ट के एड.एन.वी. सिंह, एड. भारत पांडेय आदि मान्यवर उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक नवीन दुबे द्वारा अतिथियों एवं उपस्थित समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#PratapgarhNews
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi

