#MumbaiNews: वर्सोवा विधानसभा में जनता महाविकास अघाड़ी के साथ : बलदेव खोसा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे गणेश उत्सव पर विधानसभा चुनाव का असर साफ देखने को मिल रहा है। बेहराम बाग नाका पर स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलदेव खोसा ने कहा कि वर्सोवा विधानसभा की जनता महा विकास अघाड़ी के साथ खड़ी है। भाजपा प्रत्याशी की यहां से भारी मतों से पराजय तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को खोखला कर दिया है। हिंदू मुसलमान के नाम पर देश के लोगों को लड़ाने का काम कर रही है।
महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस अवसर पर उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज को महाराष्ट्र का ऋण चुकाना है। महाराष्ट्र से एनडीए गठबंधन की सरकार विदा हो रही है। नगरसेविका राजुल पटेल ने कहा कि वर्सोवा विधानसभा की जनता भाजपा को उसकी सही जगह पहुंचा देगी। इस अवसर पर विशिष्ट लोगों का सम्मान भी किया गया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक जेपी यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |