श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बनाए गए आचार्य पवन त्रिपाठी | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई।  महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर आचार्य त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने इस पद को भगवान श्रीगणेश की सेवा के रूप में स्वीकार किया है।
बता दें कि आचार्य पवन त्रिपाठी कई वर्षों से संन्यास आश्रम से जुड़े रहे हैं और अब तक हजारों छात्रों को संस्कृत में शिक्षित कर चुके हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के कई शास्त्रों का बारीकी से अध्ययन किया है। आचार्य त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संस्कृत में शिक्षित करने के साथ-साथ कई राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया है। शिक्षा और राजनैतिक कार्यों के माध्यम से वे लगातार सक्रिय रूप से राष्ट्र प्रबोधन का कार्य करते आ रहे हैं। आचार्य पवन त्रिपाठी एक युवा हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं।आचार्य पवन त्रिपाठी को श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह, भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉ राधेश्याम तिवारी,  मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला,मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,भाजपा नेता अखिलेश सिंह, जयप्रकाश (बब्बन) सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे,आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज, मनराज प्रतिष्ठान के संयोजक मनोज नाथानी,भाजपा नेता अशोक दुबे आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें