साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा हृदयागंन अध्यक्षा विद्युतप्रभा हुईं सम्मानित | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था हृदयागंन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा दिनांक 14-15 सितंबर 2024 हिन्दी दिवस समारोह में सम्मानित हुई।दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के कोने कोने से हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार कवि एवं कवियत्री उपस्थित हुए।इस साहित्य मंडल की स्थापना सन् 1937 में ब्रह्मलीन श्री भगवती प्रसाद देवपुरा ने की थी,जिसे इस समय संस्था के प्रधानमंत्री श्याम देवपुरा बड़े समर्पित भाव से चला रहे है।यह संस्था हिन्दी के प्रचार प्रसार में पूरे भारतवर्ष में सराहनीय कार्य कर रही है एवं  अनेकों साहित्यकारों को वर्ष में दो बार सम्मानित करती है। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि दिनांक 15 सितंबर 2024 को हृदयांगन साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था मुंबई की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विद्युत प्रभा चतुर्वेदी 'मंजू' को हिन्दी काव्य विभूषण मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।डा विद्युत प्रभा चतुर्वेदी 'मंजू' हृदयांगन संस्था समूह की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जिसमें हृदयांगन साहित्य लोक एवं हृदयांगन विथिका आभासी पटल भी शामिल हैं उसकी संयोजिका भी हैं।साहित्य मंडल के उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में हृदयांगन संस्था समूह के संस्थापक विधु भूषण त्रिवेदी विद्यावाचस्पति भी उपस्थित रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें