BREAKING

#MumbaiNews : नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने मनाया हिंदी दिवस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में हिंदी दिवस मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया। संस्था द्वारा साप्ताहिक रूप से हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। जिसका संचालन संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप,उत्तराखंड प्रभारी योगेश बहुगुणा योगी तथा राष्ट्रीय उपसचिव सीमा नयन ने किया। आमंत्रित साहित्यकारों में डॉ शशि शेखर त्रिपाठी (व्याख्याता शिक्षक शिक्षा विभाग दिल्ली),डॉ कनकलता तिवारी (वरिष्ठ साहित्यकार मुंबई), उमाकांत भरद्वाज (सविता) लक्ष्य- भिंड मध्य प्रदेश,वीर विक्रम सिंह सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश,छेदी प्रसाद गुप्ता देवरिया,विक्रम वितुल चित्रकूट, सुभाष चंद्र शर्मा जयपुर राजस्थान, अनीता सोनी देहरादून उत्तराखंड, सिंधवासिनी तिवारी मुंबई एवं विभूति तिवारी शहडोल मध्य प्रदेश उपस्थित थी।उपस्थित सभी साहित्यकारों ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी राष्ट्रभाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए काव्य पाठ किया।उक्त कार्यक्रम का संयोजन नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान के पदाधिकारियों में रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी -उपाध्यक्ष,धीरेन्द्र वर्मा धीर-सचिव,दिवाकर सिंह प्रबल -कोषाध्यक्ष,नूतन सिंह कनक- सजोजक,ममता सिंह अनिका-सह संयोजिका,ममता राजपूत हीर -संरक्षिका ने किया।अंत में संस्था ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।



तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें