BREAKING

#MumbaiNews: नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक,  सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार एवं रविवार दिनांक 31 अगस्त एवं 01 सितंबर 2024 को ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो झारखंड से डॉ परमेश्वर भारती उपस्थित थे। शनिवार को राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप के संचालन में डॉ भारती का साक्षात्कार हुआ तथा साहित्य के चिंतन पर परिचर्चा हुई। रविवार को संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम श्रावस्तवी के संचालन में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें लवष्मी नगर दिल्ली से कवि अरुण कुमार अरुण,दिल्ली से कवियत्री सोनिया सरीन,उत्कृष्ट साहित्यकार प्रकाश पाराशर तथा विश्वास नगर दिल्ली से कवि जितेन्द्र कुमार सादर आमंत्रित थे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन धीरेन्द्र वर्मा धीर-सचिव,सीमा नयन-उप सचिव, दिवाकर सिंह प्रबल-कोषाध्यक्षयोगेश योगी बहुगुणा -संगठन सचिव,नूतन सिंह कनक, ममता सिंह अनिका-सह संयोजिका,ममता राजपूत हीर- संरक्षिका ने किया।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें