#MumbaiNews: छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में मूर्तिकार गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के राजकोट किले में पिछले महीने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना को लेकर जारी बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस ने मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे और संरचना सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस ने चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया था।
हालांकि, अब पुलिस ने 10 दिन से फरार चल रहे ठेकेदार जयदीप आप्टे को बुधवार रात ठाणे जिले के कल्याण से अपने शिकंजे में ले लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे द्वारा बनाई गई प्रतिमा उद्घाटन के नौ महीने से भी कम समय बाद 26 अगस्त को ढह गई थी, जिसके बाद से ही सिंधुदुर्ग पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सात टीम गठित की थीं। मालवण पुलिस ने शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद आप्टे और संरचना सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया था। पाटिल को पिछले हफ्ते कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
- भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने क्या कहा?
- सुषमा अंधारे का पलटवार
- तकनीकी समिति ने किया किले का दौरा