#MumbaiNews: भाजपा नेता चित्रसेन सिंह के आवास पर विराजे गणपति बप्पा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भाजपा, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय उद्योगपति चित्रसेन सिंह के ठाकुर विलेज स्थित आवास पर डेढ़ दिनों के लिए गणपति बप्पा की स्थापना की गई। मुंबई के अनेक नेताओं, पत्रकारों, समाजसेवियों तथा उद्योगपतियों ने उनके आवास पर जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। चित्रसेन सिंह के सुपुत्र दीपक सिंह ने आए हुए समस्त लोगों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
![]() |
Ad |