#MumbaiNews: अखिल भारतीय धोबी समाज ने किया शरद पवार का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अखिल भारतीय धोबी समाज,मुंबई के पदाधिकारियों ने बस्ती जिला के पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद के साथ पूर्व रक्षा मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मिलकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित रजक महासंघ, मुंबई के अध्यक्ष राममिलन कनौजिया ने श्री पवार को संत गाडगे महाराज की सुंदर तस्वीर भेंट की। धोबी समाज के विकास को लेकर श्री पवार से काफी देर चर्चा की गई। इस अवसर पर भारतीय धोबी समाज, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष सुजीत कनौजिया उपस्थित रहे।


