#MumbaiNews: अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगा शख्स ने दे दी जान| #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के रूप में हुई है। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे। उसने बताया कि रेगी ने सोमवार को पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में छलांग लगा दी।


घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड
न्हावा-शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में रेगी का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि रेगी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में थे, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिसकर्मियों ने बचाई थी महिला की जान
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक महिला को वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अटल सेतु से अरब सागर में गिरने वाली थी। हालांकि एक टैक्सी चालक और चार यातायात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने 56 वर्षीय महिला की जान बचा ली।

इससे पहले भी लोगों ने अटल सेतु से लगाई है छलांग
उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक युवक और एक महिला ने अटल सेतु से कुदकर अपनी जान दे दी है। एक व्यक्ति ने बीते 24 जुलाई को कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी। वह खुद गाड़ी चलाकर अटल सेतु आया था और बीच में गाड़ी खड़ी कर समुद्र में छलांग लगाई थी। जिसके बाद से इस पुल पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इससे पहले भी 43 वर्षीय एक महिला ने इसी पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया थी कि पेशे से डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह अवसादग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें