#MumbaiNews: विद्यार्थियों ने अपनी कला से मन मोह लिया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। वर्सोवा वेलफेयर एसोसिएशन हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज वर्सोवा अंधेरी पश्चिम के विद्यार्थियों ने 21 सितंबर शनिवार को विद्यालय के सभागार में धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया। छात्र छात्राओं ने हिंदी को लेकर नाटक, कव्वाली,कवितापाठ और भाषण प्रस्तुत करके श्रोताओं का मन मोह लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व उपमहापौर अरुण देव ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हास्य कवि सुरेश मिश्र ने अपनी कविताओं से सबको लोटपोट कर दिया। 


ट्रस्टी राजन चांडोक, ट्रस्टी क्षितिज मेहता, ट्रस्टी राकेश सिंह, प्रधानाध्यापक उत्रेश्वर आठवले,उपप्रधानाध्यापक दिलीप पिंगले और कमला मेहता कालेज आफ कामर्स के प्रधानाचार्य डा.संतोष तिवारी ने हिंदी के प्रति अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण देव ने कहा कि हिंदी को रोजी रोटी से जोड़ कर इसे उसका सही सम्मान दिलाया जा सकता है। हिंदी के प्रति अपने अंदर से हीन भावना को निकालने की जरूरत है। संपूर्ण कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन श्रीमती भक्ति मोकल और श्रीमती भावना डफाले ने किया अंत में आठवले सर ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।





वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें