#MumbaiNews: पूर्व उपशिक्षण अधिकारी अशोक मिश्रा ने किया डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बीएमसी के पूर्व उपशिक्षण अधिकारी अशोक मिश्रा ने कल शाम सिद्धार्थ नगर, गोरेगांव पश्चिम में नवनिर्मित वे टू स्माइल डेंटल केयर मल्टीस्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्लीनिक की संचालिका डॉक्टर श्रद्धा प्रणय सिंह, आचार्य पंडित गुलाबधर पांडे, प्रणय कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, विष्णु माया राय, पुष्पा सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे। डॉ श्रद्धा सिंह पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही है। उनके क्लीनिक में दांतों से संबंधित सभी प्रकार के रोगों का इलाज होने के साथ-साथ अत्याधुनिक मशीने उपलब्ध हैं। यहां एक उत्कृष्ट क्लीनिक के खुल जाने से आसपास के लोगों के साथ साथ दूर दराज के लोगों को भी दांतों के इलाज में मदद मिलेगी।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



