#MumbaiNews : भाजपा नेता अखिलेश सिंह के यहां बप्पा के दर्शन करने पहुंचे गणमान्य | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अखिलेश सिंह के महाकाली, अंधेरी पूर्व स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने के लिए चौथे दिन अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। पूर्व विधायक रमेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चित्रसेन सिंह, कांग्रेस के मुंबई महासचिव डॉ किशोर सिंह, जयप्रकाश (बब्बन )सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, समाजसेवी लल्लन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, मीडिया फोटोग्राफर राजहंस सिंह, युवा कांग्रेसी नेता सचिन (मुन्ना) सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बप्पा का दर्शन कर सुख, समृद्धि, शांति और सद्भावना की प्रार्थना की।