BREAKING

#MumbaiNews: भारती प्रसार परिषद का 50 वां वार्षिकोत्सव एवं हिंदी पखवाड़ा संपन्न | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शैक्षणिक संस्था भारती प्रसार-परिषद, मुंबई द्वारा 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती,हिंदी दिवस पखवाड़ा एवं सम्मान समारोह शनिवार दिनांक 28 सितंबर 2024 को रसूलजीवा कंपाउंड सभागृह,संत गाडगे महाराज चौक मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रमेश बहादुर सिंह ने किया तथा प्रमुख अतिथि अमर बहादुर सिंह(अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा),सम्मा. अतिथि सुरेश तिवारी गीतकार,विशिष्ट अतिथि डॉ अजय चौरसिया(विभागाध्यक्ष हृदयरोग चिकित्सा नायर हास्पीटल), प्रेम अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष आजीवन ट्रस्टी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंच का खूबसूरत संचालन संस्था महामंत्री शिवकुमार सिंह ने किया।उक्त समारोह में संस्था द्वारा 38वां भारती गौरव पुरस्कार डॉ महात्मा पांडे,26वां शिवगोपाल सिंह पावन स्मृति विशिष्ट शिक्षक गौरव पुरस्कार संजीव कुमार सिंह,25वां बिंद्राप्रसाद कानोरिया पावन स्मृति विशिष्ट विद्यार्थी गौरव पुरस्कार फूलजहां शाकिर अहमद, 24वां पंडित महादेव हंसनाथ मिश्र विशिष्ट समाजसेवी सम्मान प्रो.डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल,24 वां मां साहेब सुशीला बाबूराव ठोंबरे पावन स्मृति विशिष्ट चिकित्सक गौरव पुरस्कार डॉ.अपर्णा राजेंद्र प्रताप सिंह,16वां श्रीमती रामादेवी द्विवेदी विशिष्ट पत्रकार सम्मान वरिष्ठ पत्रकार विनय शर्मा दीप,15वां विशिष्ट कार्यकर्ता सम्मान उदयभान सिंह,7वां भारती साहित्य युवा सम्मान गिरिजेश के पाल द्वारा कवियत्री अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम एवं 7वां श्रीनाथ सिंह पावन स्मृति विशिष्ट अधिवक्ता सम्मान एड.ओम प्रकाश पांडे को दिया गया।

उक्त समारोह का आयोजन प्रबंध समिति के पदाधिकारी रमेश बहादुर सिंह अध्यक्ष,अधि.विजय कुमार कानोरिया उपाध्यक्ष,अरविंद मिश्रा उपाध्यक्ष,रंग बहादुर सिंह उपाध्यक्ष,विनोद कुमार सिंह कार्याध्यक्ष,शिवकुमार सिंह महामंत्री,अशोक द्विवेदी मंत्री,डॉ भालचंद्र तिवारी संयुक्त मंत्री,उदय राज जायसवाल संयुक्त मंत्री,शैलेश गुप्ता संयुक्त मंत्री,अशोक कुमार सिंह कोषाध्यक्ष,विजयपाल सहकोषाध्यक्ष, श्याम कन्हैया राय शिक्षा मंत्री, उदयभान सिंह अर्थ मंत्री,ब्रिजेश सिंह साहित्यिक मंत्री,डॉ चंद्रेश जोशी सांस्कृतिक मंत्री,श्रीमती शालिनी सिंह प्रशासन मंत्री,अखिलेश सिंह प्रसार मंत्री,शैलेंद्र कुमार सिंह आंतरिक लेखा निरीक्षक,प्रेम नारायण दीक्षित (पत्रिका सहयोगी) एवं अन्य सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया।

मुंबई महानगर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों में डॉ उमेशचंद्र शुक्ल,डॉ महात्मा पाण्डेय,कवियत्री सत्यभामा सिंह,कवियत्री अन्नपूर्णा गुप्ता,विनय शर्मा दीप,अजय बनारसी,अल्हड़ असरदार,विनोद कुमार सिंह ने हिन्दी साहित्य को बढ़ावा देते हुए काव्य पाठ किया।वरिष्ठ साहित्यकार शिव कुमार सिंह द्वारा लिखित साहित्य शिल्प,डॉ कनकलता तिवारी द्वारा लिखित अमलतास के फूल एवं भारती प्रसार परिषद विशेषांक 2024 का लोकार्पण किया गया।अंत में संस्थाध्यक्ष ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें