#JaunpurNews : भक्त में भगवान के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए : पं. प्रवीण पाण्डेय जी महाराज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के खलीलपुर गांव में कथा व्यास प्रवीण पाण्डेय जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने-अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। स्थानीय ग्राम खलीलपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। 

#JaunpurNews : भक्त में भगवान के प्रति श्रद्धा होनी चाहिए : पं. प्रवीण पाण्डेय जी महाराज | #NayaSaveraNetwork

उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। व्यासपीठाधीश्वर ने बुधवार को भागवत कथा के दौरान परीक्षित की कथा व मुक्ति का उपाय कपिल मुनि चरित्र, महाभारत प्रसंग महात्मा विदूर के घर कृष्ण का प्रसाद ग्रहण करना, कंदर्प ऋषि का प्रसंग एवं विवाह, सती चरित्र शिव विवाह राजा दक्ष की कथा, धुव्र चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। 


उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। इस मौके पर शीतला माता चौकियां धाम पर देवी गीत व पचरा गीतों ने लोगों को आकृष्ट कर लिया। खलीलपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास प्रवीण पाण्डेय जी महाराज ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूर रहता है। 

उन्होंने वाराह अवतार सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए। इससे पूर्व यजमान सावित्री सिंह, राम विलास सिंह, आशा देवी की ओर से पूजा-अर्चना की गई। इसी प्रकार कथास्थल पर सैकड़ों भक्त कथा सुनकर भाव विभोर होते हुए कभी नाचते कभी तालियां बजा कर झूमते नजर आए आज की कथा में आस-पास के क्षेत्र से सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने अपनी सहभागिता दी और अंत भजन और आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें