#JaunpurNews : जाते-जाते निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कही यह बात | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : जाते-जाते निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कही यह बात | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की विदाई सम्मान और वर्तमान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र का स्वागत समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने विदाई समारोह कार्यक्रम पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। बताया कि हम लोगों ने आपस में मिल जुलकर टीम भावना के साथ काम किया। जनपद से हम बहुत ही अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं। जिले में लोकसभा निर्वाचन और मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों के करेक्टिव सर्जरी एवं अन्य बड़े कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गई उसे सभी लोगों ने कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जनसुनवाई को प्राथमिकता दी गई, इसके साथ ही अन्य योजनाओं में नियमित रूप से समीक्षा करते हुए तीव्र गति से विकास कार्य हुए। 


नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में बहुत ही अच्छे कार्य किए गए हैं और जो शेष रह गए हैं उनको पूरा करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष मनोज मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन अशीष त्रिपाठी ने किया।









नया सबेरा का चैनल JOIN करें