#JaunpurNews : मां की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा : धनंजय सिंह | #NayaSaveraNetwork
- अच्छे कर्मों से ही मानव बनता है महान : सीमा द्विवेदी
- MLC बृजेश सिंह प्रिंसू की माता शांति देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर बैजारामपुर गांव में श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू की माता व पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी शांति सिंह की तीसरी पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक गांव बैजारामपुर स्थित रामलखन सिंह फार्मेसी कालेज पर मनाया गया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि मां का स्थान सर्वोपरि है। मां एक बगीचे की फूल है जो पूरे बगीचे को सुगंधित बना देती है। उन्होंने कहा कि जो खुद को दर्द दें और हमें खुशी दे वह मां होती है इसलिए मां की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है। पूर्व सांसद ने कहा कि मां सादगी की प्रतिमूर्ति थी। ममतामयी मां जीवन पर्यन्त असहाय एवं कमजोर वर्गों के हित में काम करती रही।
राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इंसान के अच्छे कर्म यादगार होते है। दुनियां में नहीं रहने पर भी लोग उनके कर्मों को याद करते है। शांति देवी का ही संस्कार है कि उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके विधायक पुत्र व परिवार के लोगों ने लोगों की सेवा का संकल्प लिया। अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि मां की प्रेरणा से वे आजीवन गरीब व असहायों की सेवा करता रहूंगा। दिन में 10 बजे ही शांति सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कार्यक्रम में दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहा। भजन का भी आयोजन चलता रहा।
इस अवसर पर जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ब्लाक प्रमुख सिकरारा संजय सिंह व उनके भाई धीरू सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, शिक्षक नेता रमेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

.jpeg)
.jpeg)
