#JaunpurNews : मोबाइल के लत से बचें : एसपी जौनपुर | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : मोबाइल के लत से बचें : एसपी जौनपुर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। इंटरनेट पर शैक्षणिक सामग्री को खोजना, ऑनलाइन क्लास करना या अन्य आपातकालीन स्थिति में मोबाइल बहुत मददगार साबित होता है। हालांकि, इसका दुरुपयोग होने की संभावना भी बनी रहती है। यह कई लोगों के लत भी बन जाता है। कार, या मोटरसाइकिल चलाते समय या रेल की पटरी पार करते समय सेल फोन का उपयोग करने से कई दुर्घटनाएं हुई। इन सबसे बचना चाहिए। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी में आयोजित स्मार्ट फोन, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों शिक्षकों तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कही। 

#JaunpurNews : मोबाइल के लत से बचें : एसपी जौनपुर | #NayaSaveraNetwork

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने खुद को काबिल बनाने पर जोर दिया तथा कहा कि सफलता अपने आप पास आयेगी। कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संरक्षक रमेश सिंह, प्राचार्या डॉ रूबी राय ने भी संबोधित किया। कुल 109 छात्र छात्राओं को मोबाइल टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम संचालन धनंजय राय ने किया। नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक अरविंद सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया।

#JaunpurNews : मोबाइल के लत से बचें : एसपी जौनपुर | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : मोबाइल के लत से बचें : एसपी जौनपुर | #NayaSaveraNetwork


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें