#JaunpurNews : राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने शीतला चौकियां धाम में टेका मत्था | #NayaSaveraNetwork
बिपिन श्रीमाली @ नया सवेरा
जौनपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली शनिवार शाम 4 बजे शीतला चौकियां धाम पहुंचे। उन्होंने मां शीतला का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इस दौरान संयुक्त श्रीमाली समाज ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
लखनऊ से जौनपुर पहुंचने के बाद रास्ते में जगह जगह संयुक्त श्रीमाली समाज समेत सर्व समाज के लोगों तथा समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। संयुक्त श्रीमाली महासभा जौनपुर इकाई के बैनर तले भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम चौकियां धाम में मां शीतला के दर्शन पूजन किया। इसके पश्चात मां शीतला रेस्टोरेंट एवं मैरेज हाल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। यहां स्वागत के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
\
इस मौके पर अमरदेव श्रीमाली, छोटेलाल श्रीमाली, अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, राज सैनी, संजय माली, रामचन्दर माली, राजू माली, कमलेश श्रीमाली, प्रिंश श्रीमाली, बाबा यादव, विनय माली, आयुषी श्रीमाली, अशीष माली, रवि श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, आशीष श्रीमाली, विनय गिरी, शिव कुमार पंडा, शुभम श्रीमाली, संतोष यादव समेत सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News