BREAKING

#JaunpurNews : पशु तस्करों-पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। जनपद में अपराध पर नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 थाने की संयुक्त पुलिस टीम से पशु तस्करों की हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सरपतहां अरविंद सिंह मय हमराह संदिग्ध वाहन तथा वाञ्छित की तलाश में सरपतहां मोड़ पर मौजूद थे। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पर वध हेतु गोवंश लादकर कुछ गो तस्कर सूरापुर की तरफ से आ रहें हैं। इसी रास्ते से शाहगंज की तरफ जाने वाले हैं जिनके पास अवैध असलहा व कारतूस भी है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस सड़क के दोनों किनारे घेराबन्दी करके चेकिंग शुरू कर दी। थोडी देर बाद एक पिकअप वाहन तेजी से सूरापुर की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा जब टार्च की रोशनी से उसे रोकने का इशारा किया गया तो जहां पिकअप चालक पुलिस वालों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास  किया, वहीं पिकअप में सवार एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

#JaunpurNews : पशु तस्करों-पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ | #NayaSaveraNetwork


पुलिस के अनुसार पिकअप चालक वाहन को पट्टीनरेन्द्रपुर की तरफ लेकर भागने लगा। पशु तस्करों के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष शाहगंज तथा जौनपुर कंट्रोल रुम को अवगत कराया गया। पट्टीनरेन्द्रपुर की तरफ भाग रहे पिकअप चालक का पीछा थानाध्यक्ष सरपतहां द्वारा किया गया। पटैला मोड़ पर पहुंचते ही पिकअप को  थानाध्यक्ष शाहगंज मय हमराह व थानाध्यक्ष खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया। चारों तरफ से अपने को घिरा देखकर पशु तस्कर पटैला की तरफ घूमकर भागने लगे। पुलिस टीम की घेराबंदी में फंसे पशु तस्कर पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर फायर करना शुरू कर दिये। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग से अभियुक्त खेतासराय थाना क्षेत्र स्थित लेदरहीं गांव निवासी सहाबुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गयी। वहीं पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में शाहगंज थाना क्षेत्र के मजडीहा निवासी अभियुक्त मो. अरशद पुत्र मो. अहमद के बाये पैर में घुटने के नीचे व शाहगंज क्षेत्र के बड़ौना निवासी अभियुक्त गोविन्द कुमार पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी।
पुलिस टीम द्वारा तीनों घायलों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 3 देशी तमन्चा, 2 कारतूस, एक मिस कारतूस व एक जिन्दा कारतूस, एक सफेद रंग की पिकअप, चार गोवंश तथा 1000 रूपये नकद बरामद हुआ। पुलिस द्वारा तत्काल तीनों घायलों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में थानाध्यक्ष सरपतहां अरविन्द सिंह मय हमराह उपनिरीक्षक रितेश द्विवेदी, कृष्णानन्द यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी, कांस्टेबल अंकित राय व चालक कांस्टेबल विष्णु तिवारी, थानाध्यक्ष शाहगंज रोहित मिश्रा मय हमराह तथा थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि प्रकरण में आरोपित पशु तस्करों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें