#JaunpurNews : चेयरमैन, ईओ के खिलाफ प्रशासन से मिले सभासद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत के 10 सभासदों में से 6 ने नगर पंचायत अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से मनमाने ढंग से सरकारी धन खर्च किए जाने की शिकायत किया। साथ ही जांच व कार्यवाही की मांग किया। आरोप के अनुसार अध्यक्ष पति जो समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैं, बोर्ड बैठक भवन में घुसकर महिला सभासदों सहित अन्य को धमकी देते हुये अभद्रता किये। साथ ही जबरदस्ती बोर्ड बैठक की कार्रवाई रजिस्टर में नगर पंचायत में हुए कार्यों की पुष्टि कराने का आरोप लगाया।

#JaunpurNews : चेयरमैन, ईओ के खिलाफ प्रशासन से मिले सभासद | #NayaSaveraNetwork


जफराबाद के सभासद दिलशाद अहमद, परवेज कुरैशी, सादिका बानो, विनोद प्रजापति, शमा परवीन, सुलाबी देवी ने जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया कि नगर पंचायत में मनमाने तरीके से बिना टेंडर के लाखों रुपए कोटेशन पर खर्च किए जा रहे हैं। बीते माह 10 लाख रुपए से अधिक लागत से हैंडपम के सामान की खरीदारी कोटेशन पर किया गया। उक्त खरीदारी का टेंडर होना चाहिए था। नगर पंचायत में बहुत से ऐसे कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं जो नगर पंचायत में कार्य नहीं कर रहे हैं और उनको भुगतान किया जा रहा है। इसकी सूचना कई बार लिखित तौर पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से मांगे जाने पर नहीं दी जा रही है। बिना टेंडर के मनमाने ढंग के कार्य कराया जा रहा है। बाद में टेंडर किया जाता है।

#JaunpurNews : चेयरमैन, ईओ के खिलाफ प्रशासन से मिले सभासद | #NayaSaveraNetwork


आरापे हे कि बोर्ड बैठक के कार्रवाई रजिस्टर को अध्यक्ष पति सरफराज खान अपने घर उठा ले जाते हैं। कार्यवाही रजिस्टर में छेड़छाड़ कर नगर पंचायत के सफाईकर्मी से मनमाने तरीके से लिखा-पढ़ी कराने का आरोप लगाया। नगर पंचायत के अकाउंट को सीज कर जिला प्रशासन द्वारा संचालित किए जाने की मांग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पति कई बार बोर्ड के बैठक में व्यवधान उत्पन्न कर चुके हैं। बिना कारण उनको नगर पंचायत कार्यालय में आने पर रोक लगाई जाए। महिला सभासद सहित अन्य सभासदों के साथ दूर दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सभासद के शिकायत पत्र को अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में उच्च अधकारी तक इनकी शिकायत पहुंचाई जाएगी। वित्तीय अनियमित तथा अन्य मामले की जांच कराई जाएगी।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

 


नया सबेरा का चैनल JOIN करें