#JaunpurNews : समाजसेवी धीरेंद्र सिंह के निधन से जनपद में शोक की लहर | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासित और निष्ठावान सिपाही रहे मरगूपुर, सिंगरामऊ निवासी समाजसेवी धीरेंद्र सिंह दादा (उम्र 85 वर्ष) के  निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बीती रात मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वाराणसी विश्वविद्यालय में छात्र संघ के नेता के रूप में चर्चित रहे धीरेंद्र सिंह  राष्ट्रीय स्वयंसेवक से भी जुड़े रहे। लोग सम्मान के साथ उन्हें दादा के नाम से पुकारते थे। सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर के प्रबंध समिति में भी वे सम्मानित सदस्य के रूप में रहे। 2014 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके उनके पुत्र विवेक सिंह राजा इस समय भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी हैं। उनका छोटा बेटा पंकज सिंह बंटी मुंबई का प्रसिद्ध व्यसाई है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उनके जाने से समाज में एक बहुत बड़ी रिक्तता आ गई है। सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, अनिल सिंह, मुन्ना सिंह, विनय सिंह , बेचन सिंह, शिवशंकर सिंह ओम, शिव बहादुर सिंह, दीपक सिंह, डॉ प्रमोद मिश्रा, निशु सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन शर्मा समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*स्व. उमानाथ सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह |  श्रद्धांजलि समारोह दिनांक : 13 सितम्बर 2024 (शुक्रवार) समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे |  स्थान: बलरामपुर हाल, टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें