BREAKING

#JaunpurNews : प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास: एसपी सिटी | #NayaSaveraNetwork

  • भारत विकास परिषद शौर्य ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का किया आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथियों के द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीता गाया। 

#JaunpurNews : प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास: एसपी सिटी | #NayaSaveraNetwork

संस्थाध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा पिछले वर्ष से निरंतर किये गये कार्यों के विषय में बताया और इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियो​गिता के विषय में बताया कि यह ​प्रतियोगिता पूरे राष्ट्र में आयोजित की जाती है और सबसे पहले जिला इकाई के ​जीते हुए बच्चे प्रान्त में फिर क्षेत्र में और फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होते हैं। 

#JaunpurNews : प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास: एसपी सिटी | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द वर्मा ने शौर्य के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों का रचनात्मक विकास होता है। इन गीतों के माध्यम से सिर्फ संगीत का प्रदर्शन नहीं हो रहा है बल्कि राष्ट्र जागरण का कार्य हो रहा है। बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो इस प्रतियोगिता में जीते बच्चे हैं उन्हें बधाई परन्तु जो आज पुरस्कार प्राप्त नहीं किये उनको निराश नहीं होना है और अपने प्रयास को बढ़ाना है। 

विशिष्ट अतिथि आईएमए अध्यक्ष डा. अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि मैं इस संगठन के उदय के प्रारम्भ से ही जुड़ा हूं और अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में किये गये सभी कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय होते हैं। 

विशिष्ट अतिथि यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ल ने कहा कि जैसे पांच तत्वों से मिलकर यह शरीर बना है, उसी प्रकार भारत विकास परिषद शौर्य के पांच तत्व सम्पर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण और संस्कार मिलकर राष्ट्र जागरण का कार्य कर रहे हैं। 

#JaunpurNews : प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास: एसपी सिटी | #NayaSaveraNetwork

विशिष्ट अतिथि कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट तथा सीओ शाहरूख खान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्रकल्प प्रमुख सुजीत यादव तथा कार्यक्रम संयोजक नित्यानन्द पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम को सम्पादित करने में संगठन द्वारा किये गये कार्यों के विषय में बताया। नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल और अवधेश गिरि ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के नियमों के विषय में बताया। इस प्रतियोगिता में जनपद के 12 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। 

#JaunpurNews : प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास: एसपी सिटी | #NayaSaveraNetwork

प्रतियोगिता के नियमानुसार सभी बच्चों ने सर्वप्रथम हिन्दी भाषा में और संस्कृत भाषा में गीत गाये। निर्णायक मण्डल के रूप में उपस्थित संगीत शिक्षक पं. सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला, प्रज्ञा मिश्रा तथा श्याम मोहन मिश्र के द्वारा निर्णय लिया गया। पं. सूर्य प्रकाश मिश्र के द्वारा विजयी विद्यालयों का नाम घोषित किया गया जिसमें डीबीएस इण्टर कालेज को प्रथम, मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर को​ द्वितीय और बीआरपी इण्टर कालेज को तृतीत स्थान प्राप्त हुआ। विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड और सभी प्रतियोगी बच्चों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। 

इस कार्यक्रम में डा. अजय दूबे, दिलीप शुक्ल, संगठन सचिव पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष ​अमित पाण्डेय, सह सचिव सन्दीप चौधरी, कंचन पाण्डेय, महिला सह संयोजिका शालिनी निगम, प्रियंका पाण्डेय, ​मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, निशा गिरि, जया सिंह, रश्मिता सिंह, जयशंकर सिंह, अतुल मिश्र, डा. गिरीश, प्रशान्त सिंह लकी, प्रमोद सैनी, डा. राजेश, सुनील सिंह, रमेश श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, दया निगम, डा. विशाल सिंह, डा. प्रभाकर सिंह, अशोक कुमार​ सिंह, अरविन्द गिरि, विशाल तिवारी, अम्बरीश पाठक, पंकज ​श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयो​जक नित्यानन्द पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें