#JaunpurNews : हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है: भोला सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चल रहा है जिसके तहत पार्टी के जन प्रतिनिधियों एव तमाम पदाधिकारियों और ईकाइयों को जिम्मेदारी दी गई है इसके तहत अब सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए भाजपा महाअभियान की शुरूआत कर दी है जिसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे।

#JaunpurNews : हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है: भोला सिंह | #NayaSaveraNetwork

इसी क्रम मे भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप बुलंदशहर के सांसद एव अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भोला सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के सभी प्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियो एव मोर्चा के जिलाध्यक्षों को सम्बोधित किया। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम् का संचालन सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी ई अमित श्रीवास्तव ने की।

#JaunpurNews : हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है: भोला सिंह | #NayaSaveraNetwork

मुख्य अतिथि भोला सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन-जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्य बनाना है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।

#JaunpurNews : हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है: भोला सिंह | #NayaSaveraNetwork

इसी क्रम मे डा सुभाष सिंह के यहा बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता क्षितिज शर्मा ने की और उस कार्यक्रम के संयोजक डा अमरनाथ पाण्डेय रहे। उक्त अवसर पर वहा पर उपस्थित चिकत्सक अपील करते हुये कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही देश के प्रधानमंत्री मंत्री ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत का आरक्षण मिला है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किया गया जितनी अधिक संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे। उतनी ज्यादा पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ें। कार्यक्रम का संचालन ई अमित श्रीवास्तव ने की।

#JaunpurNews : हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है: भोला सिंह | #NayaSaveraNetwork


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें