#JaunpurNews : पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्वांचल में निकलेगी रथयात्रा : मिर्जा जावेद | #NayaSaveraNetwork
- संघर्षों से भरा रहा चौधरी चरण सिंह का जीवन : अशोक
- रालोद के स्थापना दिवस पर मरीजों में वितरित किया गया फल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का स्थापना दिवस वरिष्ठ नेता मिर्जा जावेद सुल्तान के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया गया। इसके साथ ही गरीब मरीजों की आर्थिक सहायता भी की गई। तत्पश्चात मिर्जा जावेद सुल्तान के आवास पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अशोक कुमार यादव ने पार्टी के संस्थापक चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह किसानों ने सच्चे नेता थे। उन्होंने अपने संघर्षों से पार्टी को संजीवनी देने का काम किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मिर्जा जावेद सुल्तान ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह ने देश के किसानों, गरीबों, पिछड़ों के उत्थान में किये गए कार्यों को आज भी याद किया जाता है। चौधरी साहब के बताए हुए पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी के नेतत्व में पार्टी को और मजबूत किया जा रहा है।
जावेद सुल्तान ने आपने सम्बोधन में यह भी कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कर मैं पूर्वांचल में राष्ट्रीय लोक दल को और मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों और जयंत जी द्वारा देशहित में किए जा रहे जन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रथ यात्रा निकाली जायेगी। इस मौके पर दया शंकर यादव, सत्यनारायण यादव, हैदर मेंहन्दी, साहिल आब्दी, फैज़ी हुसैन, चित्र सेन सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


