#JaunpurNews : MLC बृजेश सिंह प्रिंसू के नेतृत्व में चला BJP का सदस्यता अभियान | #NayaSaveraNetwork

  • पीएम मोदी से बेहतर नेता देश में नहीं : बृजेश सिंह प्रिंसू
  • सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश बन गया है यूपी


नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने भाजपा के व्यापक सदस्यता अभियान के मौके पर कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैसा कोई नेता नहीं है। आज भी देश की 140 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है। देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी प्रधानमंत्री का डंका बजता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तरक्की के रास्ते पर लगातार अग्रसर है। सीएम योगी के बेहतर प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर उभर रहा है। देश और विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपति प्रदेश में अपनी कंपनी, प्लांट, फैक्ट्री लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन माफियाओं से उत्तर प्रदेश की जनता के साथ-साथ बड़े-बड़े व्यापारी परेशान थे आज उनसे योगी जी ने छुटकारा दिला दिया है। यह बातें एमएलसी ने डोर टू डोर सदस्यता अभियान में लोगों से कहीं और टोल फ्री नंबर - 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा परिवार की सदस्यता भी ग्रहण कराई।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके सदस्यों की संख्या 180 मिलियन से भी ज्यादा है। आज देश का बच्चा-बच्चा मोदी-योगी को पसंद कर रहा है। पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास के तहत देश का विकास कर रहे हैं। देश में आज वाराणसी की तस्वीर सबसे अलग है। पहले यहां पर कोई सुविधा नहीं थी और आज गंगा नदी में क्रूज चल रहा है। घाटों का सुंदरीकरण करा दिया गया। उसी की तर्ज पर जौनपुर में भी विकास की गंगा बह रही है। आने वाले समय में जौनपुर की भी एक अलग छवि होगी। जौनपुर के घाटों पर आज शूटिंग हो रही है। 


गौरतलब हो कि भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) 2024 के अन्तर्गत विधानसभा मल्हनी मण्डल रामदयालगंज के बूथ संख्या 343, 358, 275 एवं नौपेड़वा मंडल के बूथ संख्या 3, 13, 21 पर घर-घर जाकर लोगों को टोल फ्री नंबर - 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान में डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा एवं भूपेश सिंह एवं शक्ति केंद्र संयोजक सूर्यकान्त चौबे सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।






वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें