#MumbaiNews: जमदग्निपुरम का लाल, साहित्य जगत में कर रहा कमाल | #NayaSaveraNetwork
- शिक्षकों का किया सम्मान, शिक्षक हुए निहाल
नया सवेरा नेटवर्क
मुम्बई। पं. जमदग्निपुरी एक छोटे से गाँव में विपन्न परिवार में पैदा हुए। घर के हालात ठीक न होने के कारण शिक्षा भी आधी अधूरी रही। मुम्बई में आटो चलाते हुए आजीविका के साथ साथ एक रा.साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक न्यास की कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर स्थापना की। यह साहित्य के प्रति उनकी जिजीविसा को दर्शाता है। आज न्यास साहित्य की सेवा के साथ समाज में अच्छी भूमिका निभाने वालों को उत्साहित करने के लिए उनका सम्मान करती है। इसलिए विभिन्न तरह के आयोजन करती रहती है। उसी कड़ी में शिक्षक दिवस विशेष आयोजन 1 सितम्बर 2024 को आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया।
इस सुन्दर आयोजन की अध्यक्षता आ.डॉ कृपाशंकर मिश्र जी ने की और संचालन संस्था के उप सचिव आनंद पाण्डेय "केवल जी ने किया। मुख्य अतिथ आ.राकेश मिश्र जी आयोजन की गरिमा बढ़ाये। शिक्षक प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी"अनमोल",राकेश मिश्र,सौ.रीमा यादव का सम्मान पुष्पगुच्छ शाल श्रीफल से किया गया|साथ में पं.जमदग्निपुरी का सम्मान प्रतीक्षा मेमोरियल ट्रस्ट मुम्बई के प्रधान ट्रस्टी ने अंगवस्त्र मोमिन्टो और अपनी स्वरचित पुस्तक आकाशवाणी से किया। तत्पश्चात विचार प्रवाह के साथ शिक्षकों के सम्मान में भव्य कविताई भी हुई। "आत्मिक" श्रीधर मिश्र,लालबहादुर यादव" कमल",डॉ प्रमोद पल्लवित,हौंसिला प्रसाद"अन्वेषी",पं.जमदग्निपुरी,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी"अनमोल", अरुण दूबे"अविकल", एड.राजीव मिश्र" मधुकर", डॉ ओमप्रकाश तिवारी, डॉ कृपाशंकर मिश्र, आनंद पाण्डेय "केवल", जिलाजीत यादव,रीमा यादव,और रीता कुशवाहा ने अपनी विविध प्रकार की रचनाओं से संध्या को आनंदमयी बना दिया। हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी"जी ने अपने विचार रखे|अध्यक्षीय भाषण में डॉ कृपाशंकर मिश्र जी ने सबकी रचनाओं पर व आयोजन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राकेश मिश्र जी आयोजक "आत्मिक"श्रीधर मिश्र व संस्था के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की|अदृश्य रूप से वरिष्ठ कवि मार्गदर्शक मोतीलाल बजाज जी सभागार में मौजूद रहे। आभार "आत्मिक "श्रीधर मिश्र जी ने प्रकट किया। राष्ट्रगान के उपरांत आयोजन सम्पन्न हुआ।


