#MumbaiNews : मुंबईकरों के लिए खुशखबरी, कोस्टल रोड से 1 घंटे की दूरी 25 मिनट में होगी तय, 13 सितंबर से कर सकेंगे सफर | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। ‘कोस्टल रोड’ पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन शुक्रवार से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। ‘कोस्टल रोड’ की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा। बीएमसी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ‘कोस्टल रोड’ और ‘सी लिंक’ को जोड़ने वाले मार्ग का बृहस्पतिवार दोपहर निरीक्षण करेंगे, उसके बाद इसे अगले दिन वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाएगा।


नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ‘कोस्टल रोड’ के माध्यम से दक्षिण मुंबई से बांद्रा की ओर जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे ‘सी लिंक’ में प्रवेश कर सकते हैं, जबकि दक्षिण की ओर जाने वाले वाहनों को ‘कोस्टल रोड’ के दोनों छोर को ‘सी लिंक’ से जुड़ने तक मौजूदा मार्ग से ही जाना होगा।
यह मार्ग पर चौथा ऐसा उद्घाटन होगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसका दक्षिण-पूर्वी हिस्सा वर्ली से मरीन ड्राइव तक 11 मार्च से संचालित कर दिया गया है। इससे अब वाहन चालक मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। महत्वाकांक्षी 10.58 किलोमीटर लंबी परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें