BREAKING

#MumbaiNews: पूर्व नगरसेविका गीता यादव की पुण्यतिथि पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगरपालिका की कर्तव्यनिष्ठ और लोकप्रिय कांग्रेसी नगरसेविका रही स्व. गीता यादव की चौथी पुण्यतिथि पर आज वर्सोवा वेलफेयर एसोसिएशन हाई स्कूल, सात बंगला अंधेरी पश्चिम में मुफ्त मेडिकल शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में गरीब लोगों ने शामिल होकर अपनी जांच कराई। 25 डॉक्टरों की टीम ने पूरे दिन भर डायबिटीज, रक्तचाप, हार्ट, किडनी जैसी विभिन्न बीमारियों की जांच की तथा लोगों को परामर्श दिया। मुफ्त चश्मा शिविर में लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मा वितरित किया गया। 

हजारों लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड, मुंबई यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व विधायक अशोक भाऊ जाधव, पूर्व विधायक बलदेव खोसा तथा उत्तर पश्चिम मुंबई के जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक वर्सोवा युवक कांग्रेस तालुकाध्यक्ष संतोष यादव, मनोज यादव तथा विनय यादव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें