#MumbaiNews: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। कांग्रेस के पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी की पांचवी पुण्यतिथि पर सायन कोलीवाड़ा स्थित जनसंपर्क कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर मित्रा जगन्नाथ शेट्टी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मनपा के विरोधी पक्ष नेता रवि राजा, पूर्व नगरसेविका पुष्पा कोली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अमित शेट्टी, समित शेट्टी, संजय ओझा, राकेश पांडे, राधेश्याम गुप्ता, रघुनाथ बुवा, संजय कुर्मी, शानुर शेख उपस्थित थे। सभी क्षेत्र के मान्यवरों में जगन्नाथ शेट्टी को याद किया।