#PrayagrajNews: भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला के मेजा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक नीलम करवरिया का गुरुवार देर रात निधन हो गया। पूर्व विधायक हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं वहीं उन्होंने अंमिम सांस ली। उनकी करीब 50 वर्ष की थीं।
प्रयागराज के बारा विधानसभा सीट से विधायक डॉक्टर वाचस्पति ने बताया कि नीलम करवरिया करीब 10 दिन पहले लीवर प्रत्यारोपण के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। गुरुवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
चित्रकूट जनपद के राजापुर में जन्मी मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया काफी समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें लीवर सिरोसिस की बिमारी थी। यही कारण है कि वह कुछ दिनों से वो हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत ज्यादा गंभीर होने से डॉक्टर गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिये थे, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पहुंचने लगे।