BREAKING

डीएम साहब ने मजदूर से कहा, पराठा खिलाओगे तभी तुम्हारा काम करुंगा | #NayaSaveraNetwork


  • आईएएस अफसर की लोग कर रहे तारीफ

पराठा खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा…... कहने को तो ये एक छोटी सी लाइन है मगर इन शब्दों ने एक गरीब मजदूर का दिन बना दिया। मजदूरी करने वाले एक शख्स के लिए यह बहुत बड़ी बात होगी कि एक IAS अधिकारी ने उससे पराठे मांगकर खाए और इसके बदले उसका काम करने को कहा। डीएम की बातें सुनकर उसका दिल भर आया होगा। उसने फौरन अपने गांव से लाए हुए पराठे की गठरी खोली और साहब के सामने रख दिया। वह एक आम मजदूर है, जो अपनी फरियाद लेकर डीएम से मिलने उनके ऑफिस पहुंचा था। उसका गांव दूर है। घरवाली ने दो पराठे बांध दिए होंगे, उसे पता था शहर से घर लौटते-लौटते देर हो जाएगी। वैसे भी गांव के लोगों को शहर का विदेशी खाना कम ही भाता है, ऊपर से पैसे अलग देने पड़ते हैं। मजदूर ने हिसाब लगा लिया होगा कि शहर आने-जाने में कितना समय और कितना किराया लगेगा। 
खैर, आज बात इस सहज-सरल औरैया से आईएएस अफसर डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी की हो रही है। जिनकी बातों ने एक गरीब मजदूर का दिल जीत लिया। डीएम ने मजदूर को सम्मान देकर उसका दिन ही बना दिया, अब जब वह गांव में लौटा होगा तो सभी से इस बात का जिक्र किया होगा। सच में किसी इंसान को सम्मान देने से कोई कम नहीं हो जाता है मगर यह बात कितने लोगों को समझ आती है, यह हम सभी को पता है। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग जमकर आईएएस आधिकारी की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, मजदूर अपनी परेशानी लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा था। डर-डर के और संकोच के साथ वह अधिकारी के सामने गया। डीएम ने पूछा कि आप कहां से आए हो। शख्स ने अपने गांव का नाम बताया। डीएम को जब पता चला कि वह दूर के गांव से आया तो उन्हें उसके किराये और खाने की टेंशन हुई।

  • मजदूर के किराये और खाने को लेकर चिंतित हुए डीएम

इसके बाद उन्होंने मजदूर से किराये और खाने के बारे में पूछा। मजदूर ने सरलता से जवाब दिया कि वह अपने साथ परांठे बांधकर ले आया है। तभी डीएम साहब ने उसे सहज महसूस कराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि खिलाओगे तो तुम्हारा काम करूंगा। यह सुनकर गरीब मजदूर हैरान रह गया। उसने कहा कि साहब मैं आपको कैसे खिला सकता हूं। इस पर डीएम ने मुस्कुराते हुए कहा अगर वह पराठा नहीं खिलाएगा तो उनका काम नहीं किया जाएगा। इसके बाद मजदूर ने अपनी पोटली से पराठे निकाल दिए, जिसे अधिकारी ने बड़े प्यार से खाया। मजदूर मन ही मन खुश हो गया कि साहब ने मेरे पराठे खा लिए। यह घटना अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें