#NaviMumbaiNews: पहाड़ों की वादियों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन | #NayaSaveraNetwork
- उत्तर भारतीयों का लजीज व्यंजन लिट्टी चोखा का लिया स्वाद
नया सवेरा नेटवर्क
नवी मुंबई. सैलानी ग्रुप द्वारा पनवेल से 50 किमी दूर पहाड़ों की वादियों में स्थित यरमल मोरबे गांव के पास अनिल वाडिले फार्म हाउस में उत्तर भारतीयों का लजीज व्यंजन लिट्टी चोखा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. दोपहर 12 बजे से शुरू यह कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलता रहा.
सर्व प्रथम सैलानी ग्रुप के सदस्यों ने मिल कर लिट्टी-चोखा तैयार किया. इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रसिद्ध गायक सुरेश गुप्ता की टीम ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से समां बांध दिया. यादव एवं राधा कृष्णा प्रसाद ने सुरेश गुप्ता का साथ दिया.
गौरतलब है कि सैलानी ग्रुप सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहता है. इस समय रिटायर्ड चीफ इंजीनियर सुरेश गुप्ता, ट्रांसपोर्टर राम विलास यादव, नव भारत के ठाणे प्रभारी राकेश पांडेय, व्यवसायी राम आसरे गुप्ता, भवन निर्माता एमपी मिश्रा, व्यवसायी शिवचरण यादव, इस्टेट एजेंट राधा कृष्ण प्रसाद, रिलायंस अधिकारी, जोगेंद्र सिंह, व्यवसायी नंदलाल गुप्ता, प्रकाश मढेकर गोविंदा आदि उपस्थित थे.
.jpg)
.jpg)
.jpg)


