#ChhattisgarhNews : वंदे भारत पर हुआ पथराव, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। छत्तीसगढ़ के बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस घटना के दौरान ट्रेन के तीन कोच को निशाना बनाया गया है। तीनों कोच C2-10 , C4-1,C9-78 है, जिसके शीशो पर पथराव किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी बागबाहारा के रहने वाले है। सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।