BREAKING

#ChhattisgarhNews: : बीजापुर में नक्सली कमांडर सहित 6 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी सहित छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने शनिवार को अपने पहले अभियान में नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी को गिरफ्तार किया। माड़वी पर जन अदालत लगाकर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप है। दूसरे अभियान में पुलिस ने भोसागुड़ा के जंगल से मोड़ियम आयतू को गिरफ्तार किया।

आयतू के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला और आईईडी विस्फोट शामिल हैं। इस नक्सली की लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। तीसरे अभियान में बीजापुर थाना और डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के बल ने बंड़ागुड़ा-गोरना क्षेत्र में छापेमारी कर चार अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन नक्सलियों के कब्जे से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री, टिफिन बम, सेफ्टी फ्यूज और डेटोनेटर बरामद किए हैं। इन सामाग्रियों का उपयोग नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले के लिए की जा रही थी।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें