#MumbaiNews: कमलेश पाण्डेय तरुण को पं.जगमोहन नाथ अवस्थी हिंदी गौरव सम्मान | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय मोहन शोध संस्थान,लखनऊ के मुंबई ईकाई के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार दिनांक 8 सितंबर 2024 को प्रेसिडेंसी लाॅ कॉलेज,उल्हासनगर,विठ्ठलवाडी (पश्चिम) में सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण आयोजित किया था।जहां मुंबई महानगर के वरिष्ठ कवि, छन्दकार कमलेश पाण्डेय "तरूण"  को सतत काव्य रचना के लिए राष्ट्रीय आशु कवि पं जगमोहन नाथ अवस्थी हिंदी गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया साथ ही साथ संस्था के हितैषी व मुंबई ईकाई के सदस्य शिव कुमार सिंह "दुर्गवंश" द्वारा रचित काव्य संग्रह "साहित्य शिल्प" का  विमोचन मुख्य अतिथि विधायक, उल्हासनगर कुमार अयलानी एवं उपस्थित अतिथि साहित्यकारों के कर कमलों से किया गया।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्ध साहित्यकार पवन तिवारी ने किया,मुख्य अतिथि विधायक कुमार अयलानी, विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी चंद्रकांत मिश्रा,समाजसेवी संजय गुप्ता,अनिल पाण्डेय-पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हिंदी भाषी सेल, अधिवक्ता रूद्रमणि पाण्डेय,श्यामधर पाण्डेय,रामजीत गुप्ता- अध्यक्ष संगीत साहित्य मंच,नंदलाल क्षितिज- अध्यक्ष भा.ज.भा. प्रचार समिति,डॉ.राज बुंदेली आदि मंचासीन रहे।स्वागताध्यक्ष मदनांतक सिंह ने सभी का यथोचित स्वागत सत्कार किया।युवा ओजस्वी संचालक अल्हड़ असरदार के संचालन में सम्मानमुर्ति, अतिथियों सहित उमेश मिश्र"प्रभाकर", नरेन्द्र शर्मा "खामोश",कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा "दीप", कल्पेश यादव, सदाशिव चतुर्वेदी,डॉ मृदुल महक, अन्नपूर्णा "सरगम", हिरालाल यादव, ताज मोहम्मद "ताज", दयाराम "दर्द" सुमंगला "सुमन", ओमप्रकाश सिंह, आर बी सिंह "खुटातोड़", सत्यभामा सिंह ने काव्य पाठ किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष रविमोहन अवस्थी के मार्गदर्शन व अल्हड़ असरदार के नेतृत्व,सत्यभामा सिंह व अन्नपूर्णा गुप्ता के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।अंत में अल्हड़ असरदार ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें