#BareillyNews: अपने अंदर भगत सिंह को जिन्दा रखें : रमेश | #NayaSaveraNetwork



  • वीरेन्द्र अटल को दिया भगत सिंह सम्मान

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह की 117वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार रमेश गौतम ने कहा देश के हर व्यक्ति को अपने अंदर भगत सिंह को जिंदा रखना जरूरी है। तभी देश की रक्षा हो सकती है। देश प्रेम, देश भक्ति को अपने अंदर जिंदा रखने वाले समाज के जागरूक प्रहरी वीरेन्द्र कुमार "अटल" को भगत सिंह स्मृति सम्मान से नवाज़ा गया। 


मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में हुए कार्यक्रम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इतिहासकार रणजीत पाँचाले ने कहा कि भगत सिंह ने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश के लिए वह काम किया जो भुलाया नहीं जा सकता। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह जैसा बड़ा दार्शनिक और वीर योद्धा आज तक पैदा नहीं हुआ। निर्भय सक्सेना ने कहा कि एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए जिसमें सरकार से भगत सिंह को भारत रत्न मिलने की मांग होनी चाहिए। गोष्ठी का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की वंदना से अरुणा सिन्हा ने किया। 



सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमोद उपाध्याय, सुनील कुमार शर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना,प्रीती सक्सेना, संध्या भाटिया, ए. एस. अग्रवाल, अविनाश सक्सेना, संदीप अग्रवाल, वेद प्रकाश सक्सेना, विजय कपूर, राजीव सक्सेना, राजेश प्रकाश,डा. एम. एम. अग्रवाल, रितेश साहनी, कमल भाटिया का सहयोग रहा। इसके अलावा संकल्प संस्था ने भी सरदार भगत सिंह का जन्म दिन मनाया। डॉ महेंद्र सिंह बासु एवम डा विनोद पगरानी ने शहीद भगत सिंह  के आदर्शो को जीवन में उतारने की बात कही। सुरेश बाबू मिश्र ने भगत सिंह जी के जीवन से जुड़ी बाते बताई। सरदार गुरविंदर सिंह ने संचालन किया। निर्भय सक्सेना, प्रवीण शर्मा, विकास मोहन, माथुर जी एडवोकेट, कथूरिया जी, सरदार मामे, मोहन चंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें