#JaunpurNews : विषैला सर्फ काटने से हुई महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork
- इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में राची के रामगढ़ के निवासी विजय अपने परिवार के साथ मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं सोमवार को देर रात उनकी पत्नी बुत्रु शौच के लिए जा रही थीं रास्ते में सर्फ ने काट लिया परिजन उनके इलाज के लिए जौनपुर हॉस्पिटल ले जा रहे थे उन्होंने रास्ते में ही दम तोड दिया विजय उराव कई दशक पहले से यहां रह रहे हैं बुत्रु ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गोलोक सिधार गई उनकी तीन बच्चो में सबसे बड़ी बेटी पूजा जो की 25 वर्ष की हैं और बेटा संतोष उराव (23) का हैं सबसे छोटी बेटी मुनि (20) की हैं इनके अंतिम संस्कार के लिए इनके बेटे व पति का इंतजार दोनो बेटियां कर रही हैं पति विजय और बेटा संतोष राची अपने गांव घूमने गए थे उनके आने तक शव को बर्फ से ढक कर रखा गया हैं पति व बेटे के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

