BREAKING

#JaunpurNews : हल खष्ठी माता के आशीर्वाद से परिवार में सुख-शान्ति एवं बच्चों को सुरक्षा मिलती है: निशा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के सई नदी के किनारे द्रोणीपुर ग्राम में हल खष्ठी देवी मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति ललही छठ पूजन का आयोजन निशा मिश्रा के नेतृत्व में हुआ जहां ग्रामांचल की सैकड़ों महिलाओं ने देवी का पूजन, अर्चन एवं कथा का श्रवण किया। 

ललही छठ एक विशेष पूजा है। यह पूजा बच्चों की लम्बी आयु और स्वास्थ्य के लिए की जाती है। हल खष्ठी देवी के मंदिर निर्माण स्व. ईश्वर चंद्र एवं उनकी पत्नी स्व. शांति मिश्रा के प्रयास एवं उनकी प्रेरणा से अनीता तिवारी, निशा मिश्रा के सहयोग से मंदिर की स्थापना हुई तब से प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है। 

स्व. ईश्वर चंद्र मिश्र ने देखा कि ब्रती महिलाओं द्वारा हर वर्ष पूजन के अलग—अलग स्थान का चयन करने में कठिनाई होती थी। इसी कठिनाई की दूर करने के लिए स्व. मिश्र ने संकल्प लिया कि हल खष्ठी माता के निर्माण किया जाय। माता की कृपा से मंदिर का निर्माण वैदिक रीति से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। तब से हर वर्ष यह पूजा सम्पन्न होती चली आ रही है। यह पूजा परिवार में सुख, शांति और बच्चों की सुरक्षा के लिए की जाती है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें